दो लाख के करीब कोरोना मरीजों का आंकड़ा, एक लाख के करीब ठीक भी हुए, जानें राज्‍यवार आंकड़े

दो लाख के करीब कोरोना मरीजों का आंकड़ा, एक लाख के करीब ठीक भी हुए, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

कोरोना के मरीजों की संख्‍या के मामले में भले ही भारत दुनिया के सातवें पायदान पर पहुंच गया हो मगर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय इस तरह की किसी भी तुलना को उचित नही मानता। सरकार का कहना है कि ऐसी कोई भी तुलना आबादी के सापेक्ष ही होनी चाहिए। भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश में जिस अनुपात में मरीज मिले हैं वो अब भी दुनिया के मुकाबले बहुत कम हैं और यहां की कोरोना मृत्‍यु दर तो वैसे भी पूरी दुनिया में सबसे कम है। सरकार के दावे जो भी हों, देश में कोरोना के नए मरीजों का बढ़ना जारी है। आइये एक नजर डालते हैं पिछले 24 घंटों के अलग-अलग आंकड़ों पर।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 97581 पर पहुंच गई है। अभी तक 95527 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 5598 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 198706 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 8171 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3708 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 204 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले सोमवार को पूरे देश में 8392 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 28 हजार 868 टेस्‍ट हुए हैं जो कि पिछले दिन से करीब 28 हजार अधिक है। सोमवार की सुबह तक देश में कुल 38 लाख 37 हजार 207 टेस्‍ट हुए थे और मंगलवार की सुबह तक ये आंकड़ा 39 लाख 66 हजार 75 पर पहुंच गया है।

दुनिया के मुकाबले भारत का हाल

मंगलवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 64 लाख 27 हजार 911 मरीज थे जिसमें से 29 लाख 43 हजार 309 ठीक हो चुके थे और 3 लाख 79 हजार 503 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर इन आंकड़ों से भारत के आंकड़े मिलाएं तो पूरी दुनिया के कुल मरीजों का करीब 3.1 प्रतिशत मरीज भारत में हैं और पूरी दुनिया के ठीक हो चुके मरीजों में से 3.2 फीसदी भारत के मरीज हैं। मौत के मामले में भारत का आंकड़ा पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है और पूरी दुनिया में हुई मौतों में से 1.47 प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

मंगलवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में 204 मौतें हुई हैं जो कि इससे पिछले 24 घंटे से 26 कम हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 76 मौतें हुई हैं जबकि दिल्‍ली में 50 और गुजरात में 25 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 11, मध्‍य प्रदेश और बंगाल में 8-8, तेलंगाना में 6, राजस्‍थान-उत्‍तर प्रदेश में 4-4, बिहार और जम्‍मू-कश्‍मीर में 3-3, आंध्र प्रदेश में 2 और हरियाणा, कर्नाटक, केरल एवं उत्‍तराखंड में 1-1 मौतें दर्ज की गई हैं।

सबसे अधिक नए मरीज कहां

मंगलवार की सुबह तक सामने आए 8171 नए मरीजों में से 4931 मरीज देश के सिर्फ 4 राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। इनमें से सर्वाधिक 2358 मरीज महाराष्‍ट्र में, 1162 तमिलनाडु में,  990 नए मरीज दिल्‍ली में और 421 नए मरीज गुजरात में सामने आए हैं। शेष राज्‍यों का टेबल आप नीचे देख सकते हैं जिसमें उन राज्‍यों में कुल मरीजों की संख्‍या, कुल एक्टिव मरीज, कुल मौतें और ठीक हो चुके मरीजों का ब्‍योरा है। ये डाटा केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट से लिया गया है।

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1341

2378

64

3783

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

21

1

0

22

असम

1109

277

4

1390

बिहार

2002

1900

24

3926

चंडीगढ़ 

91

199

4

294

छत्तीसगढ़

424

122

1

547

दादर नगर हवेली

2

1

0

3

दिल्ली

11565

8746

526

20834

गोवा

29

42

0

71

गुजरात 

5357

10780

1063

17200

हरियाणा

1280

1055

21

2356

हिमाचल प्रदेश 

213

122

5

340

जम्मू एंड कश्मीर 

1624

946

31

2601

झारखंड

358

296

5

659

कर्नाटक

2028

1328

52

3408

केरल

708

608

10

1326

लद्दाख

34

43

0

77

मध्य प्रदेश 

2922

5003

358

8283

महाराष्ट्र 

37543

30108

2362

70013

मणिपुर

72

11

0

83

मेघालय

14

12

1

27

मिजोरम

0

1

0

1

नागालैंड

43

0

0

43

ओडिशा

852

1245

7

2104

पुडुचेरी

49

25

0

74

पंजाब

256

2000

45

2301

राजस्थान

2742

6040

198

8980

सिक्किम

1

0

0

1

तमिलनाडु

10141

13170

184

23495

तेलांगना

1213

1491

88

2792

त्रिपुरा

247

173

0

420

उत्तराखंड

730

222

6

958

उत्तर प्रदेश 

3015

4843

217

8075

वेस्ट बंगाल

3141

2306

325

5772

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

6414

   

6414

भारत में कुल मामले

97581

95527

5598

198706

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।